Sports
Other Sports Other Sports लंदन. फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मैनेजर एलेक्स फग्यरूसन पर रैफरी मार्क क्लेटेनबर्ग को अपशब्द कहने का आरोप
लगाया है। उन्हें 11 दिसंबर तक इसका जवाब देना है। दोषी पाए जाने पर उन पर जुर्माना लगाने के साथ प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
फग्यरूसन पिछले सप्ताह बोल्टन के खिलाफ मैच के दौरान प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के आक्रामक रवैये पर उन्हें सही तरह से नियंत्रित नहीं करने पर रैफरी से उलझ पड़े थे। यूनाइटेड की टीम यह मैच 0-1 से हार गई थी।
फग्यरूसन को 2003 में भी न्यूकैसल के खिलाफ मैच में चौथे अंपायर से उलझने पर 10 हजार पाउंड के जुर्माने के साथ दो मैच का टचलाइन प्रतिबंध झेलना पड़ा था।