|
न्यूयॉर्क. विटामिन बी-12 की कमी ज्यादा उम्र के लोगों के दिमाग को और ज्यादा तेजी से प्रभावित करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड की रिसर्च टीम ने 65
वर्ष या अधिक उम्र के पुरुष और महिलाओं के समूह के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला।
उधर, अल्बर्ट आइंस्टीन मेडिकल सेंटर, फिलाडेल्फिया की एक रिसर्च टीम के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन लोगों में याददाश्त या विकलांगता की समस्या आ सकती है, जिनके शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रोल का स्तर कम और होमोसाइस्टीन (मांसभक्षण से शरीर में आने वाला एमीनो एसिड) की मात्रा ज्यादा हो।