Breaking News 
bhaskar Web English


HomeHealth Health

लिखावट बताएगी दिल का हाल

अब तक कुछ खास बीमारियों से पीड़ित लोगों की न्यूरोलॉजिकल कंडीशन को जानने के लिए हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन क्रिस्टीना ने लिखावट का इस्तेमाल लिखावट बताएगी दिल का हालहृदय रोगों का पता लगाने में किया है। इन्होंने 60 की उम्र के करीब 100 लोगों पर यह शोध किया, जिसमें से 61 हृदय रोग से पीड़ित थे। इसी के साथ 41 ऐसे लोगों पर भी नजर रखी गई जो हृदय रोगों से बचे हुए थे।

शोध के दौरान इन सभी की लिखावट के मैग्नीफाइड सेंपल्स को कई तरह से जांचा गया। इसमें अंग्रेजी के ‘ओ’ अक्षर की गोलाई और एक बार में पूरा बनाने, लिखने के बीच में ब्रेक, बार-बार रुकना और पेन के स्ट्रोक को जांचा गया। क्रिस्टीन ने पाया कि हृदय रोग से पीड़ित लोगों की लिखाई में टूटन थी और स्ट्रोक भी एक बार में पूरा नहीं हो पाया। यह दोष ए, इ, ओ वर्ण में ज्यादा देखे गए। क्रिस्टीन ने अपनी खोज को मेलबॉर्न में हुई इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भी प्रस्तुत किया है।

हालांकि इस रिसर्च से इत्तेफाक न रखने वाले ऑस्ट्रेलिया के कैरन स्टॉल्जनाओ के मुताबिक हैंडराइटिंग को हृदय रोगों से जोड़ना या ये कहना कि इससे बिल्कुल सही नतीजे निकलेंगे, ठीक नहीं है। क्रिस्टीना के शोध को कैरन सूडोसाइंस से प्रेरित मानते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: