Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

सबसे महंगी साड़ी

चेन्नई.यहां के एक प्रमुख टेक्सटाइल घराने ने दुनिया की सबसे कीमती साड़ी तैयार करने का दावा किया है। साड़ी की कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है और जल्द ही गिनीज बुक में भी इसे सबसे महंगी साड़ी के तौर पर दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

महंगे रत्नों का इस्तेमाल

इसमें कढ़ाई के लिए प्लेटीनम, सोने और चांदी के तारों तथा 12 तरह के कीमती रत्नों का इस्तेमाल हुआ है। इनमें हीरा, रूबी, पन्ना, पुखराज, नीलम, लहसुनिया, मोती, मूंगा और टोपाज भी शामिल है।

डिजाइन भी खास

इसमें डिजाइन के लिए राजा रवि वर्मा की 11 प्रसिद्ध पेंटिंग्स का इस्तेमाल हुआ है। इनमें साड़ी के पल्लू पर लेडी म्यूजीशियन की अनुकृति है तो किनारियों पर 10 अन्य पेंटिंग्स डिजाइन के तौर पर उकेरी गई हैं। टेक्सटाइल घराने चेन्नई सिल्क के डायरेक्टर चंद्रन के अनुसार साड़ी को कुशल बुनकरों द्वारा हाथ से ही तैयार किया गया है। इसमें 4680 पुरुष घंटे का समय लगा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: