Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

विधायकों के गनमैन हटाए गए

रायपुर. दिलचस्प यह है कि विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने की खबर सरकार को नहीं थी। गृहमंत्री रामविचार नेताम ने आसंदी को आश्वासन दिया कि विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था बहाल होगी।

विधानसभा में मंगलवार को भोजन अवकाश के बाद नियम 139 के तहत प्रदेश में खाद की अनुपलब्धता, नकली खाद और खाद की कालाबाजारी को लेकर चर्चा होनी थी। चर्चा शुरु होने से पहले ही कांग्रेस विधायक रविन्द्र चौबे, नंदकुमार पटेल ने यह मामला उठाया।

श्री चौबे ने कहा कि सरकार ने विधायकों के गनमैन हटा दिए हैं। नक्सली इलाकों के विधायकों के साथ भी ऐसा ही किया गया है। उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। श्री पटेल ने आंसदी से इस मामले में आदेश देने की मांग की। इसी बीच एनसीपी विधायक नोबेल वर्मा भी खड़े हो गए।

उन्होंने आंसदी को बताया कि उनके दोनों गनमैन हटवा दिए गए हैं। वे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं इस नाते उन्हें दौरा करना पड़ता है। उन्हें सुरक्षा की जरुरत है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे ने गृहमंत्री रामविचार नेताम से कहा वे खुद इस मामले को देखें। श्री नेताम ने पहले तो कहा कि सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने डीजीपी से कहा है कि विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: