|
गंगापुर सिटी/ वजीरपुर. समीपवर्ती गांव बडौली में मंगलवार को तोप फटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तोप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में तोप चलाई गई थी। घायल बडौली निवासी मुरारी पुत्र मिश्रा मीणा और देवीलाल पुत्र गिरधारी मीणा को वजीरपुर चिकित्सालय ले जाया गया।
चिकित्सालय प्रभारी बी. एल. मीणा ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। देवीलाल और मुरारीलाल मीणा के कुल्हों में चोट आई है।