HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

एड्स के खिलाफ होगी ‘दौड़’

बिलासपुर. वर्ल्ड एड्स डे पर 1 दिसंबर को ‘माय एफएम’ द्वारा ‘माय मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7 बजे सीएमडी कालेज ग्राउंड से शुरू होने वाली इस दौड़ में शहर के स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे और एड्स पीड़ितों को यह एहसास कराएंगे कि जिंदगी की इस दौड़ में सभी उनके साथ हैं।

एड्स पीड़ितों का साहस बढ़ाने और इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के लिए माय एफएम द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। सीएमडी कालेज ग्राउंड से मैराथन की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे।

सुबह 7 बजे यह दौड़ यहां से टैगोर चौक, बस स्टैंड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, अग्रसेन चौक और लिंक रोड होते हुए पुन: सीएमडी कालेज में समाप्त होगी। मैराथन में माय एफएम टीम के साथ स्कूल-कालेजों के छात्र, बिलासपुर के युवा, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधि और हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। सभी का उद्देश्य होगा उनका हौसला बढ़ाना, जो इस बीमारी से लड़ते हुए किसी का सहारा पाने की उम्मीद में हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: