Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भ्रष्टाचार का ट्रेनिंग स्कूल खोल लें भाई साब

भोपाल. सदन में और मंच पर एक-दूसरे के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने वाले नेता बाकी वक्त में परस्पर मधुर संबंध रखते हैं और हंसी मजाक का जमकर आनंद लेते हैं। मंगलवार को हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हुई, तो पक्ष-विपक्ष के सदस्य हास-परिहास के मूड में आ गए। खूब ठहाके लगते रहे।

इसके केंद्र बिंदु थे- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हंसी मजाक के बीच कृषि मंत्री गोपाल भार्गव ने उनसे कहा- आप तो ट्रेनिंग स्कूल खोल लें भाई साब। दिग्विजय बोले- चलो ठीक है।

स्थगित सदन में दिग्विजय सिंह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के सदस्यों पर कटाक्ष करने लगे, तो लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मंच के अध्यक्ष हरबंश सिंह जी हैं।कृषि मंत्री श्री भार्गव ने दिग्विजय सिंह को भ्रष्टाचार का ट्रेनिंग स्कूल खोलने की सलाह दी, तो स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई बोले- इन्होंने दूसरे प्रदेशों में चला रखे हैं।

बात डंपर पर केंद्रित हुई, तो स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्नोई ने कहा- आपके नेताओं के डंपर भी तो चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री लक्ष्मण गौड़ कांग्रेस विधायकों से बोले- डंपर पर बैठो या गधे पर हमें कोई आपत्ति नहीं, दोनों ही ढोने का काम करते हैं। कांग्रेस के गोविंद राजपूत ने कहा- गधा दुलत्ती भी देता है।

इस दौरान भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी सदन में आए, तो कांग्रेस विधायक नारे लगाने लगे- बागरी जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। गौरतलब है कि श्री बागरी को लोकायुक्त मामले में मंत्री पद से हटा दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: