Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

4 दिसंबर से चालू होगी शुगर मिल

यमुनानगर. 50 हजार किसानों को राहत देने के लिए आखिर सरस्वती शुगर मिल प्रबंधन ने ४ दिसंबर से मिल में पिराई शुरू करने का ऐलान किया है। प्रबंधन का कहना है कि किसान गेहूं की बिजाई कर सकें और चारे की समस्या न हो, इसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

गन्ने का रेट क्या होगा, इसके लिए मिल प्रबंधन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले की अनुपालना की बात कही है। कोर्ट में अगली सुनवाई ६ दिसंबर को होनी है। दैनिक भास्कर ने मिल न चलने से किसानों के समक्ष आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद किसान संगठन भी सक्रिय हो गए थे और मिल के खिलाफ धरने-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था।

जिसकी वजह से काफी दबाव बन गया था। मिल प्रबंधन द्वारा अचानक मिल चलाने का फैसला इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। शुगर मिल के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एसके सचदेवा ने दैनिक भास्कर को बताया कि मिल प्रबंधन ने ४ दिसंबर से मिल चलाने का फैसला लिया है। ३ दिसंबर से कुछ क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाएगी। हालांकि शुगर मिल की तरफ से डाली गई याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: