Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

एमडीयू के कुलपति बने आरपी हुड्डा

राजधानी हरियाणा.

हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विवि रोहतक के कुलाधिपति डा. ए.आर. किदवई ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. आर.पी. हुड्डा को 4 दिसंबर 2007 से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक महर्षि दयानंद विवि रोहतक का कुलपति नियुक्त किया है। महर्षि दयानंद विवि रोहतक के कुलपति आर.एस. धनकड़ 3 दिसंबर 2007 तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कु लपति के रूप में प्रो. आर.पी. हुड्डा की नियुक्ति होने के परिणामस्वरूप शिक्षा के आयुक्त एवं सचिव राजन गुप्ता अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त 4 दिसंबर 2007 से आगामी आदेश तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति के पद का कार्यभार भी संभालेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: