Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

मुकदमा वापस लो और बेटी को ले जाओ

जोधपुर. प्रेम विवाह करने वाला तीन बच्चों का पिता बॉडी बिल्डर एक और किशोरी को शादी करने के लिए भगा ले गया। अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ तो वह अफ्साबानो अपने दोस्तों को भेज कर किशोरी के पिता को धमका रहा है।

शांतिप्रिय कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी मोहम्मद फरीद ने कुछ दिन पहले प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी चौदह वर्षीय पुत्री अफ्साबानो एक्सरसाइज करने के लिए चौपासनी रोड स्थित डायनामिक जिम जाती थी। 12 नवंबर की रात वह अचानक गायब हो गई। कपड़े बदलने का कह कर वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक नहीं आई तो घरवालों ने उसे आवाज दी, भीतर से जवाब नहीं आया। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से चिटकनी भी बंद मिली। दरवाजा तोड़ कर देखा तो खिड़की खुली थी। इधर-उधर पूछताछ करने पर पता चला कि उसे जिम का संचालक बॉडी बिल्डर हैदर शादी करने के लिए भगा ले गया है। पुलिस अब तक अफ्सा की तलाश नहीं कर पाई है।

उधर हैदर के साथी फरीद के घर जाकर उसे धमका रहे हैं। मुकदमा वापस नहीं लेने की सूरत में लड़की व पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

वकील को दी जान से मारने की धमकी
हैदर हाईकोर्ट के वकील शंकरसिंह को एक व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। उसने अपना नाम किलर बताया और काम लोगों की जान लेना। वकील ने उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 25 नवंबर को 9413623474 नंबर से उसके पास फोन आया। फोन उठाते ही उसने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने पर इस नंबर पर बात की तो वह व्यक्ति बीकानेर का निकला। उसने थानाधिकारी दिनेशकुमार को बताया कि वह अपने दोस्त शंकरसिंह को फोन कर रहा था, गलती से वकील को लग गया। उसकी गलत मंशा नहीं थी। पुलिस उसकी कॉल डिटेल मंगवा कर जांच करने में लगी है।

उधर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने वकील को धमकी देने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: