|
News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. अपराधियों को सजा दिलाने में कामयाब हुई राजस्थान पुलिस की केस आफिसर स्कीम को विश्व स्तर पर सराहना मिली है। डीजीपी ने हाल ही में स्कीम के तहत अपराधियों पर निगरानी रखने भी निर्देश दिए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हार्डकौर क्रिमनल्स व अपराधियों को अदालत में सजा दिलाने, गवाहों को समय पर पेश करने, उनकी सुरक्षा करने, आरोपी का आपराधिक रिकार्ड पेश करने, पुलिस की ओर से पैरवी करने आदि के लिए राजस्थान पुलिस ने केस आफिसर स्कीम शुरू की थी। इस केस आफिसर स्कीम के तहत प्रदेश में हजारों क्रिमनल्स व आरोपियों को सजा दिलाई गई। वहीं पुलिस ने अदालत में पैरवी करके ऐसे आरोपियों की जमानत नहीं होने दी। जिससे अपराधियों की धरपकड़ व उन्हें जेल पहुंचाने में पुलिस को काफी मदद मिली और यह स्कीम प्रदेश स्तर पर कामयाब रही। कामयाबी को देखते हुए विश्व स्तर पर स्कीम को सराहना मिली है।
स्कीम की सफलता के बाद हाल ही पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षकों को केस आफिसर स्कीम के तहत आरोपियों पर निगरानी रखने, अदालतों में केस ट्रायल जल्द कराने, हार्डकौर क्रिमनल्स की सूची अपडेट कर नए आरोपियों को जोड़ने, अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
* अपराधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब रही केस आफिसर स्कीम को विश्व स्तर पर सराहना मिली है। डीजीपी ने स्कीम के तहत अपराधियों पर निगरानी रखने व हार्डकौर क्रिमनल्स की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
—बीआर ग्वाला आईजी रेंज, जयपुर द्वितीय
रेंज आईजी के निर्देश जारी : डीजीपी के निर्देशन के बाद आईजी रेंज बीआर ग्वाला ने भी सीकर, झुंझुनूं, अलवर व दौसा पुलिस अधीक्षकों को केस आफिसर स्कीम की कड़ाई से पालना करने, हार्डकौर क्रिमनल्स की सूची को अपडेट करने व लंबित प्रकरणों में कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने, फरार आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश जारी किए हैं।