|
News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati गुढ़ागौड़जी. गुढ़ा थाना क्षेत्र के पोषाणा गांव में सोमवार रात दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी से उतारने, जातिसूचक गालियां देने व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के सुभाष पुत्र मालाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 26 नवंबर को उसकी बहिन सुमन की शादी थी।
गुड़गांव दिल्ली से बारात आई थी। रात दस बजे के करीब दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर ढुकाव के लिए रवाना हुआ। इसी बीच वहां फूलाराम पुत्र रामदेव जाट आया और गालीगलोच करने लगा। उसके साथ दो-तीन लोग और थे। आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया और पत्थर फेंकने लगे। इससे कई बारातियों को चोटें लगी।
फूलाराम व उसके साथी बारात के खाने-पीने के सामान में मिट्टी डाल गए। मुस्तगिस के मुताबिक गुढ़ा पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस गांव में ही घूमकर चली गई। मामले की जांच सीओ नवलगढ़ बिहारीलाल कर रहे हैं।