Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

अरफात की नजरें झालावाड़ जेके पर

कोटा. अरफात की नजरें झालावाड़ जेके पर आग लगने से बीते महीने बंद हुए अरफात पेट्रोकेमिकल्स उद्योग के एक्रेलिक फाइबर प्लांट को फिर से चालू करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

पोलिमर सेक्शन को नए सिरे से स्थापित करने के लिए झालावाड़ का 10 साल से बंद पड़े जेके कारखाने को खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा लंदन की ‘मैट्री मैक’ नामक कंपनी से भी संपर्क किया गया है, लेकिन वहां से नई तकनीक वाली मशीनरी की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बैठ रही है, इसलिए अरफात प्रबंधन झालावाड़ की जेके की मशीनरी को ही खरीदने की कोशिश में है। यह न सिर्फ बहुत कम कीमत में मिल जाएगी, बल्कि इसे कोटा के एक्रेलिक फाइबर प्लांट में स्थापित करने में भी कम समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि अरफात उद्योग के एक्रेलिक फाइबर प्लांट के पोलीमर सेक्शन में 29 अक्टूबर की रात आग लगने से ड्रायर सहित सभी मशीनरी बेकार हो गई थी। तब से कारखाने में उत्पादन ठप है। हालांकि कर्मचारियों को वेतन यथावत जारी है। मशीनरी चालू हालत में थी
जेके सिंथेटिक्स लिमिटेड के संचालक सिंघानिया घराने ने 1962 से 1979 के बीच कोटा में पांच इकाइयां शुरू की थीं। वर्ष 1989 में झालावाड़ में भी दो इकाइयां टायर कोर्ड और एक्रेलिक फाइबर प्लांट शुरू किए गए थे। वर्ष 1997 में जब जेके की कोटा स्थित सभी इकाइयां बंद हो गईं तो झालावाड़ की दोनों इकाइयां भी बंद हो गई थीं। वहां एक्रेलिक फाइबर प्लांट में पोलिमराइजेशन की मशीनरी पड़ी हुई है, जो कारखाना बंद होने से पूर्व चालू हालत में थी।

कैसे खरीदी जाए मशीनरी
जेके सिंथेटिक्स लिमिटेड के कोटा स्थित सभी कारखाने गुजरात के अरफात समूह ने ढाई वर्ष पूर्व खरीद लिए थे, लेकिन झालावाड़ की दोनों इकाइयां जेके कंपनी के पास ही हैं। चूंकि मामला बीमार उद्योगों की सुनवाई करने वाले न्यायालय बीआईएएफआर में चल रहा है और बैंक व वित्तीय संस्थाओं की देनदारियां भी जेके कंपनी पर हैं। लिहाजा वहां की मशीनरी बैंक कमेटी की निगरानी में हैं। उसकी इजाजत के बिना मशीनरी बेची अथवा हस्तांतरित नहीं की जा सकती है। अरफात प्रबंधन इसका रास्ता तलाशने के लिए जेके लिमिटेड के चेयरमैन यदुपति सिंघानिया से बातचीत कर रहा है। इसके अतिरिक्त बैंक की कमेटी से भी संपर्क करने के प्रयास चले रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: