Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanKota Kota

गैस की दुकान पर छापा

कोटा. रसद विभाग की जांच टोली ने मंगलवार को विज्ञान नगर क्षेत्र में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने वाली दुकान व उसके मालिक के घर पर छापा गैस की दुकान पर छापामारा। इसमें 38 सिलेंडर जब्त किए गए। दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जिला कलेक्टर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

रसद विभाग को पिछले कई दिन से सूचना मिल रही थी कि विज्ञान नगर क्षेत्र में कमल गैस सर्विस के नाम से चल रही दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर भरे जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी डी. एल. मीणा ने प्रवर्तन निरीक्षकों को जांच के निर्देश दिए थे।

प्रवर्तन निरीक्षक इरफान कुरैशी, नरेन्द्र शर्मा व प्रताप ठाकुर ने मंगलवार प्रात: 7:30 बजे कमल गैस सर्विस के मालिक के घर पर छापा मारा। यहां पर बड़ी संख्या में छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरने के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व औजार मिले। इसके बाद उसकी दुकान की भी जांच की गई। इन दोनों स्थानों पर जांच टोली को दो बड़े सिलेंडर व छोटे सिलेंडर मिले। इनमें से दो को छोड़कर शेष सभी सिलेंडर नॉन आईएसआई मार्का के थे। इन सभी को जब्त कर लिया गया।

क्या-क्या मिला
* दुकान मालिक के कब्जे से 14.5 किग्रा के दो सिलेंडर * 5 किग्रा का एचपी का सिलेंडर * 16 सिलेंडर खाली नॉन आईएसआई * 17 सिलेंडर भरे हुए नॉन आईएसआई * मोटर साइकिल की दो गैस टंकिया * गैस भरने के सात उपकरण आदि जब्त किए गए।

क्या होता है छोटे सिलेंडर का
घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने का काम शहर में कई स्थानों पर धड़ल्ले से जारी है। आमतौर पर छोटे गैस सिलेंडर का उपयोग बाहर से आने वाले छात्र करते हैं। नए कोटा में बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र रहते हैं। प्रति सिलेंडर 50 रुपए किलो के हिसाब से गैस बेची जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: