Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

सांसदों की लड़ाई कचहरी पहुंची

नई दिल्ली/सोनीपत.प्रदेश के दो दिग्गज कांग्रेसी सांसदों की लड़ाई कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई है। करनाल से कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा ने जहां दो दिन पहले अपनी ही पार्टी के सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल पर उनके आवास पर हमला करवाने का आरोप लगाया था, वहीं मंगलवार को जिंदल के विधिक मामलों के एक अधिकारी की ओर से पत्र जारी कर अरविंद शर्मा को घपलेबाज बताया गया है।

जिंदल स्टील एंड पॉवर लि. जिसके एमडी नवीन जिंदल हैं की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. अरविंद शर्मा के जीजा लेफ्टी. कर्नल सुनील शर्मा और सुरेंद्र शर्मा तथा उनकी बहन रेखा शर्मा ने हमारी कंपनी के राकेश गोयल से मिलकर जमीन खरीद में करोड़ों का घोटाला किया। इन सभी के खिलाफ इस संबंध में सोनीपत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है और इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हैं। ये सभी दो महीने से लापता हैं।

दोनों पक्षों की लड़ाई की धुरी राकेश गोयल के परिजनों के हवाले से भी अरविंद शर्मा पर पैसे मांगने का आरोप जिंदल कंपनी की ओर से लगाया गया है।

इससे पहले अरविंद शर्मा की ओर से कहा गया था कि राकेश जिंदल की कैद में है। इससे लगता है कि राकेश गोयल को लेकर दोनों सांसद बेहद गंभीर हैं। रविवार को अरविंद शर्मा के दिल्ली आवास पर कथित हमले की घटना के संदर्भ में जिंदल की कंपनी की ओर से कहा गया है कि वे हमलावर नहीं बल्कि लापता राकेश के परिजन थे। ये लोग राकेश के बारे में पूछने गए थे। इस पर अरविंद शर्मा बौखला गए और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या था अरविंद शर्मा का आरोप :

गत रविवार को सांसद अरविंद शर्मा की ओर से आरोप लगाया गया था कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर जिंदल द्वारा हमलावर भेजे गए थे।

अरविंद शर्मा के सचिव शिकायत पर इन छह हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें कुछ जिंदल की कंपनी के कर्मचारी भी हैं। राकेश गोयल के बारे में अरविंद शर्मा की ओर से कहा गया था कि वह जिंदल की ही कैद में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: