|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
30 नवंबर से पंचकूला में शुरू होने वाले आईसीएल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने वाली 6 टीमों के करीब 90 क्रिकेटर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। एक के बाद एक 5 टीमें होटल माउंटव्यू पहुंचीं तो चारों ओर क्रिकेटर ही क्रिकेटर नजर आए। लारा के नेतृत्व वाली छठी टीम मुंबई चैंप्स होटल ताज में ठहरी है। आईसीएल के लिए यह 6 टीमें 16 दिसंबर तक शहर में रहेंगी। होटल में सबसे पहले कोच माइकल बेवन (ऑस्ट्रेलिया) के साथ चेन्नई सुपरस्टार टीम ने प्रवेश किया। टीम में रसेल अरनोल्ड (श्रीलंका), इयान हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) भी थे।
होटल के कर्मचारी जहां इनकी खातिरदारी में जुटा था, वहीं मीडिया के लिए बेहतरीन फोटोग्राफ का मौका था। तभी कोलकता टाइगर्स टीम के खिलाड़ी अपने किट के साथ आ पहुंचे। इस टीम में शामिल लांस क्लूजनर (साउथ अफ्रीका), उपुल चंदना (श्रीलंका), डेरेन मेडी (इंग्लैंड), डैरेल कुलिनन (साउथ अफ्रीका) को कैमरे में कैद करने की होड़ लग गई। इन टीमों का सामान आधे घंटे बाद भी रिसेप्शस से कमरों तक नहीं पहुंचा था कि होटल के गेट पर चंडीगढ़ लायंस, दिल्ली जेट्स और हैदराबाद हिरोज की टीमें आ पहुंचीं।
इंजमाम-उल-हक और मर्वन अटापट्टू के आते ही मीडिया कर्मी उनकी तरफ भागे। इंजमाम-उल-हक ने तो सोफे पर बैग रखते ही इंटरव्यू देना शुरू कर दिया, जबकि अटापट्टू ने पहले अपने कमरे की चाबियां अपने कब्जे में कीं, उसके बाद मीडिया के रू-ब-रू हुए। क्लूजनर को पहचानना हुआ मुश्किल 1999 क्रिकेट वल्र्ड कप में साउथ अफ्रीका टीम के स्टार बल्लेबाज लांस क्लूजनर अपनी नई लुक के कारण आसानी से सामान उठाए रिसेप्शन तक पहुंच गए, उन्हें किसी ने नहीं पहचाना। बाद में एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर ने उनको पहचाना तो कैमरामेन उनकी तरफ भागे।
चैंपियंस ट्रॉफी में था कुछ ऐसा ही माहौल अक्टूबर 2006 में मोहाली में जब चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैच हुए थे तो चंडीगढ़ में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक समय जमा थीं।