Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

आज जेल से रिहा हो सकते हैं मुन्नाभाई

नई दिल्ली.मुंबई विस्फोट मामले में विशेष टाडा अदालत द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिए गए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को आज जेल से रिहाई मिल सकती है। कल उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। आज उनके वकीलों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी मिल गई है।

अब इस कॉपी को विशेष टाडा अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद व्यक्तिगत रूप से इस कॉपी की प्रति यरवदा जेल अधिकारियों को सौंपनी होगी। यदि शाम पांच बजे से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो आज देर शाम तक संजय दत्त जेल से रिहा हो सकते हैं।

संजय विगत 22 अक्टूबर से पुणो की यरवदा जेल में कैद हैं। मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए छह साल कारावास की सजा सुनाई थी।

संबंधित खबरें
* संजय दत्त को जमानत मिली
* संजय की जमानत पर सुनवाई 27 तक टली
* जेल में मनेगी संजय की दीवाली
* संजय दत्त पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
* कब सलाखों से बाहर आएंगे मुन्नाभाई
* विशेष टाडा अदालत में हाजिर हुए संजय दत्त





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: