|
नई दिल्ली.
बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन को भारत शरण देगा। आज लोकसभा में एक बयान में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत सरकार बंग्लादेश की लेखिका की सुरक्षा का ख्याल रख रही है और उन्हें भारत से बाहर नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत तसलीमा को शरण देगा।
प्रणव मुखर्जी ने कहा कि भारत सरकार की यह नीति रही है कि जो कोई भी शरण मांगेंगा तो उसे शरण दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में शरण पाने वाले को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे न तो राजनीतिक बयानबाजी करेंगे और न ऐसा कोई काम करेंगे जिससे दोनों देशों के रिश्तों पर कोई प्रभाव पड़ता हो।
संबंधित खबरें
* तसलीमा को मोदी का आमंत्रण
* तसलीमा की सुरक्षा की नसीहत न दें गृहमंत्री: सिंघवी
* तसलीमा को भारत की नागरिकता दी जाए: भाजपा
* तसलीमा को नहीं निकाला: बुद्धदेव
* तसलीमा को मिली पनाह
* तसलीमा राजस्थान हाउस में