कोलकाता.कंप्यूटर ग्राफिक्स आर्टिस्ट रिजवानउर के परिजनों ने प्रियंका तोड़ी का समान उसके वकील को सौंप दिया है। प्रियंका ने रिजवानउर के घरवालों को पत्र लिखकर अपने सामान वापस मांगे थे।
कल रिजवानउर के परिजनों ने प्रियंका के कपड़े, कार्ड, पर्स, सर्टिफिकेट और कपड़े समेत अन्य सामान प्रियंका के वकील को सौंप दिए।
प्रियंका और रिजवानउर ने अगस्त माह में प्रेम विवाह किया था। 21 सितंबर को संदिग्ध हालतों में रेलवे ट्रैक पर रिजवानउर की लाश मिली थी।
रिजवानउर के परिजनों ने प्रियंका के पिता उद्योगपति अशोक तोड़ी पर रिजवानउर की हत्या का आरोप लगाया था। फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
* रिजवान: मां ने कहा कब आओगी बहू ?
* रिजवान केस : न्यायिक जांच वापस
* रिजवान केस : शुरू हुई सीबीआई जांच
* सीबीआई करेगी रिजवान की मौत की जांच