bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

फोन पर टीम के चयन के फरमान से कर्नल नाराज

dilip vengsarkarमुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) की चयनकर्ताओं पर लगाम कसने की कोशिशों से पहले ही नाराज चयनकर्ता एक ताजा फरमान से फिर खफा हैं। बोर्ड ने उन्हें टेलीफोन पर तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम घोषित करने को कहा है। प्रमुख चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर इससे काफी नाराज हैं।

वेंगसरकर को बोर्ड से मिले इन निर्देशों का खंडन करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा। एक चैनल को वेंगसरकर ने कहा है कि वह बोर्ड के इस व्यवहार से बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा पहली बार होगा , जब टीम टेलीफोन पर चुनी जाएगी।

जब बोर्ड के सचिव निरंजन शाह से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बार में कुछ भी नहीं कहना है।

खबरों के मुताबिक वेंगसरकर ने बोर्ड से चयन समिति की मीटिंग की जगह बदलने का आग्रह किया था तो बोर्ड ने यह फरमान जारी कर दिया। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि अगर चयन समिति के सदस्य बेंगलुरु में जमा होंगे तो वे अभी खेले जा रहे रणजी मैचों को नहीं देख पाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: