Manoranjan
Movie Masala Movie Masala दामन पर छींटे लिए दो बॉलीवुड नायिकाओं के लिए टॉलीवुड खेवनहार बन कर आया है। एक निर्माता ने मोनिका बेदी और अनारा गुप्ता को अपनी फिल्मों के लिए साइन किया
है। ‘मिस जम्मू’ रहीं अनारा को निर्माता सना विजय प्रकाश ने फिल्म ‘न्यायम कावली’ के लिए साइन किया है।
दीपक कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनारा अपने वास्तविक जीवन की तरह धोखा खाई लड़की का किरदार निभाने जा रही हैं। इसी तरह मोनिका भी इसी निर्माता की एक अनाम तेलुगु फिल्म में काम करेंगी। इसकी कहानी भी उन्हीं के जीवन से प्रेरित है। गौरतलब है कि अनारा अपनी ही एक अश्लील सीडी को लेकर विवादों में रही थीं। अनारा के जीवन के इसी पहलू को फिल्म में दिखाया जाएगा।
मोनिका बेदी पर बनने वाली फिल्म में भी भोपाल और हैदराबाद की अदालतों में बिताए गए उनके दिनों को सामने लाया जाएगा। हालांकि मोनिका ने अभी इस फिल्म के बाबत कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है, लेकिन वह काम करने की सिद्धांत रूप में हामी भर चुकी हैं।