Manoranjan
Movie Masala Movie Masala गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का मिजाज पल-पल बदल रहा है। जहां पहले वे शाहरुख द्वारा व्यक्तिगत रूप से माफी न मांगने से नाराज थे, वहीं जब शाहरुख
माफी मांगने पहुंचे तो मनोज उन पर इतने मेहरबान नजर आए कि उनके माफी मांगने की बात से ही गुस्सा दर्शाने लगे।
गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी पैरोडी से नाराज मनोज कुमार कल तक उन पर मानहानि का मुकदमा ठोंकने का दावा कर रहे थे, लेकिन शाहरुख से मुलाकात के बाद ही उनका सारा गुस्सा काफूर हो गया।
इस मुलाकात के बारे में मनोज कुमार ने बताया कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी, निर्माता यश चोपड़ा और फरहा खान के साथ घर पर आए थे। वहीं जब बातचीत के दौरान शाहरुख ने उनसे माफी मांगनी चाही तो उन्होंने शाहरुख पर दुलार लुटाते हुए यहां तक कह दिया कि यदि अब उन्होंने माफी मांगी तो वे उनसे नाराज हो जाएंगे। यही नहीं अब तो मनोज कुमार शाहरुख के साथ अपने पुराने ताल्लुकात भी जोड़ने लगे हैं।