Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood संजय दत्त गुरुवार को जेल से जमानत पर रिहा हुए, लेकिन उसके पहले ही उनके घर पर ऐसे कई फिल्म निर्माताओं की लाइन लगी है जो उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते
हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय दत्त ने इन तमाम निर्माताओं को डेट्स के लिए मान्यता से संपर्क करने के लिए कहा है।
सूत्रों ने बताया संजय दत्त जेल से बाहर आने के बाद कुछ दिन तक आराम करेंगे और उसके बाद शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि संजय सबसे पहले किस फिल्म की शूटिंग करने जाएंगे।
फिलहाल संजय दत्त ने सभी निर्माताओं से कहा है कि अब उनका पूरा काम मान्यता देखेंगी इसलिए डेट्स या फिल्म साइन करने के लिए मान्यता से ही संपर्क किया जाए। यही वजह है कि जब संजय जमानत मंजूर हुई, तो उसी दिन संजय के घर पर निर्माता मान्यता से बात करने पहुंच गए।