bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

कर्सटेन जुड़ी मुई-मुई से

फिल्म ‘स्पाइडरमैन’ की नायिका कर्सटेन डंस्ट को मुई-मुई एड कैंपेन के नए चेहरे के रूप में चुना गया है। वे 2008 स्प्रिंग-समर संग्रह में ब्रांड के विज्ञापनों में दिखाई देंगी।

Kirsten Dunstगौरतलब है कि इससे पूर्व इस कैंपेन में फ्रेंच मॉडल और एक्ट्रेस लेटिका कास्टा का नाम जुड़ा था, लेकिन लेटिका की जगह अब कर्सटेन ने ले ली है और हाल ही में उनपर कई महत्वपूर्ण दृश्यों का फिल्मांकन भी किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजायनर विवियाने वेस्टवुड के बाद मुई मुई लेबल से जुड़ना कर्सटेन डंस्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे फैशन ब्रांड्स के बीच उनकी बढ़ती स्वीकार्यता पता चलती है। यही वजह है कि वे हॉलीवुड फिल्मों को स्क्रिप्ट समेत बैनर को लेकर खासी चूजी हो गईं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: