HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

डेंटल कॉलेज में छात्रों को करना होगी पांच वर्ष पढ़ाई

भोपाल. नए शिक्षण सत्र 2008 से प्रदेश के डेंटल कॉलेजों में बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पांच वर्षीय कोर्स का अध्ययन करना होगा। प्रदेश का चिकित्सा शिक्षा विभाग नए सत्र से कोर्स के समय को चार वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष का करने जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के नए निर्देश आए हैं। जिसमें डेंटल कॉलेजों में बीडीएस पाठ्यक्रम के चार वर्षीय कोर्स को बढ़ाकर पांच वर्षीय करने और इंटर्नशिप को समाप्त करने को कहा गया है।

इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. वीके सैनी ने बताया कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए नए नियम तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत पांच वर्षीय कोर्स का नियम 2008 से लागू कर दिया जाएगा। पांच वर्षीय कोर्स के लिए फीस में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। फीस 35 हजार ही रहेगी। इंटनर्शिप को समाप्त कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: