bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सैर-सपाटे की डगर पर चली भारतीय रेल

भोपाल. भारतीय रेल सेवा एक नई भूमिका में देश के पर्यटनप्रेमियों से रूबरू होने की तैयारी में है। पहली बार पर्यटन के आकर्षक पैकेजों के जरिए भारतीय रेल एक सैर-सपाटे की डगर पर चली भारतीय रेलनया सफर शुरू करने जा रही है। इसके लिए देश के 110 पर्यटन स्थलों को चुना गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के तीन पैकेज शामिल हैं। दिसंबर में यह सफर शुरू होने वाला है।

रेलवे ने टूरिस्ट पैकेज तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉपरेरेशन (आईआरटीसी) को सौंपी है, जो इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहा है। कॉपरेरेशन की कोशिश है कि सफर को यादगार बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए। नए सफर में पर्यटकों के लिए रेल के वातानुकूलित कोच, तीन सितारा होटलों में विश्राम और लजीज खान-पान का इंतजाम होगा। हर पैकेज में जरूरत के मुताबिक सड़क मार्ग से सुहाना सफर तय होगा।

मानचित्र पर मध्यप्रदेश: पर्यटन मानचित्र पर मध्यप्रदेश के हिस्से में तीन पैकेज आए हैं। इनमें प्रदेश के कई प्रसिद्घ पर्यटन स्थलों को जगह मिली है। पहला पैकेज, दिल्ली-ग्वालियर-दतिया-ओरछा-खजुराहो होते हुए वापसी में दिल्ली तक का है, जिसे ए जर्नी टू मेडीवल स्पलेंडर का नाम दिया गया है। दूसरा पैकेज दिल्ली-बांधवगढ़-जबलपुर-दिल्ली का है, जो वाइल्ड लाइफ एडवेंचर होगा। तीसरा पैकेज दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर- महेश्वर-मांडू-इंदौर वाया दिल्ली का है, जो जर्नी टू मालवा होगा। इसी तरह दो टूरिस्ट पैकेज अहमदाबाद और एक मुंबई से है।

इसके साथ ही नई दिल्ली- जम्मू-कटरा- बाणगंगा-कटरा- जम्मू और वापसी में दिल्ली का पैकेज है। अन्य शहरों में अहमदाबाद, बेंगलूर, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हावड़ा, जयपुर, जम्मू, मुंबई और हैदराबाद भी इस नक्शे पर होंगे।

कहां होगी बुकिंग: आन लाइन बुकिंग की सुविधा आईआरसीटीसी की रेल टूरिज्म की वेबसाइट पर मुहैया कराई गई है, जिसे इसी सप्ताह शुरू किया गया है। इसके साथ ही निकटतम आईआरसीटीसी के कार्यालय पर भी बुकिंग हो पाएगी।

किफायती किराया: रेलवे का दावा है कि ये पैकेज किफायती किराए के होंगे। दिल्ली से खजुराहो का टूर पैकेज तीन रात और चार दिनों का होगा। इसमें चार व्यक्तियों का प्रति व्यक्ति खर्च 5,299 रुपए होगा। साथ ही ग्यारह साल से बड़े बच्चों का किराया 2,399 रुपए होगा। शुरुआत ताज एक्सप्रेस के एसी थ्री-टीयर कोच में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 7.15 बजे होगी। पहला पड़ाव ग्वालियर होगा। यहां पर्यटक स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। अगले दिन खजुराहो की 290 किलोमीटर की यात्रा कार से होगी। रास्ते में वे ओरछा के प्रसिद्घ मंदिरों-महलों को देखते हुए खजुराहो में संस्कृति की विश्व विरासत से रूबरू होंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह झांसी होकर दिल्ली लौटेंगे।

* ‘आईआरसीटीसी द्वारा तैयार किए जा रहे सभी पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। ये पैकेज किफायती हैं। हमें उम्मीद है यह सफर भारतीय रेल के लिए भी यादगार होगा।’
-वीरेंद्र सिंह, चीफ मैनजर, आईआरसीटीसी

* ‘रेलवे द्वारा तैयार किए गए ये पैकेज अन्य प्राइवेट टूरिस्ट एजेंसियों की तुलना में किफायती होंगे। निश्चित ही भारतीय रेल की यह पहल देशाटन के शौकीनों को पसंद आएगी।’
-डॉ अच्युत सिंह, असिस्टेंट मैनेजर, आईआरसीटीसी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: