News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. यहां जीआर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र गुरुवार को हड़ताल पर रहे। नारेबाजी के बीच छात्रों ने कक्षाएं नहीं लगने दीं। इतना ही नहीं टर्म परीक्षाएं भी नहीं होने दीं। इसके बाद छात्र-छात्राएं रैली के रूप में कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए और उन्होंने कॉलेज के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर चक्काजाम किया, जो दस मिनट चला। इसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जेएएच, ओपीडी गए। दोपहर एक बजे छात्रों ने रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर के नाम एडीएम वेदप्रकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एमबीबीएस इंटर्नशिप की अवधि एक साल बढ़ाने का विधेयक असंवैधानिक है और जबरन लादा जा रहा है। जब तक सरकार संतोषजनक जवाब नहीं देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एडीएम ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों से शासन को अवगत करा देंगे।
हड़ताली छात्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर आंदोलन देशव्यापी बनाया जाएगा।