HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

घोटारू में मिला गैस भंडार

जोधपुर. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) को जैसलमेर के घोटारू गांव स्थित खाराताल क्षेत्र में बड़ा गैस भंडार मिला है। गैस की मात्रा व क्वालिटी का आकलन नहीं हो पाने की वजह से डायरेक्ट्रेट हाइड्रोकार्बन ने अभी तक उसे अनुमोदित नहीं किया है।

कंपनी के अन्वेक्षण डायरेक्टर डीके पांडे ने गुरुवार को जैसलमेर में चार साल पूर्व ओएनजीसी को आबंटित ब्लॉक में गैस भंडार मिलने की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार भारत-पाक सीमा के नजदीक खाराताल इलाके में स्थित चीनेवाला टिब्बा में ओएनजीसी को बीते महीने एक कुएं में 2200 मीटर की गहराई पर भारी मात्रा में गैस मिली है। यहां से रोजाना करीब पचास हजार क्यूबिक मीटर गैस मिलने की उम्मीद है।

पांच और कुओं की खुदाई शुरू : कंपनी ने गैस मिलने पर उसके नजदीक पांच कुंओं की खुदाई शुरूकर दी है। कंपनी को मिली इस गैस की गुणवत्ता व मात्रा जांचने के लिए डायरेक्टर जनरल हाइड्रोकार्बन में टेस्टिंग चल रही है। वहां से अनुमोदित किए जाने पर कंपनी विधिवत रूप से गैस मिलने कीघोषणा करेगी।

गौरतलब है कि जैसलमेर में पूर्व में भी ओएनजीसी व ऑयल इंडिया को बड़े गैस भंडार मिल चुके हैं। इनसे व्यावसायिक उत्पादन शुरूकर रामगढ़ पॉवर प्लांट को गैस सप्लाई की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: