HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

परमवीर चक्र विजेता मात्र 166 रु. महीना

चंडीगढ़. अपनी जान की बाजी लगाकर सियाचिन के एक पाकिस्तानी पोस्ट पर अकेले ही कब्जा करने वाले परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह को पेंशन के तौर पर परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह सिर्फ 166 रुपए मिलते हैं। इस जांबाज सिपाही के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सांसद मनोहर सिंह गिल ने आवाज उठाई है। उन्होंने रक्षा मंत्री एके एंटोनी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद से भी बात की है।

पाकिस्तानी पोस्ट पर अकेले ही किया था कब्जा : गिल ने बताया कि बाना सिंह ने सियाचिन में पाक पोस्ट पर अकेले ही कब्जा कर लिया था और आज भी इस पोस्ट का नाम बाना सिंह पोस्ट है। पंजाब में परमवीर चक्र विजेताओं को 15 हजार रुपए प्रति माह, हरियाणा में दस हजार रुपए प्रति महीना पेंशन दी जाती है। गिल ने अफसोस जताया कि जिन रणबांकुरों ने अपना सारा जीवन देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया उनको मात्र 166 रुपए पेंशन दी जा रही है।

संसद की गैलरी में शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाए जाने के संबंध में लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी द्वारा वीरवार को बुलाई गई मीटिंग स्थगित कर दी गई है। तस्वीर लगाने संबंधी मुद्दा भी सांसद गिल ने उठाया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: