जालंधर. भार्गव कैंप में छात्राओं पर फिकरे कसने वाले मनचलों को पुलिस ने काबू किया। चौकी इंचार्ज पुष्पबाली ने पुलिस टीम के साथ मौके से दो युवकों को पकड़ा व उन्हें पैदल ही चौकी लेकर आए और मुर्गा बनाकर सजा दी। भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा करते हुए युवकों ने परिवार के सामने गलती मानी। पुलिस ने सुबह भार्गव कैंप स्थित सरकारी स्कूल के बाहर छात्राओं को छेड़ रहे करतार नगर निवासी युवक और उसके दोस्त को दबोचा था।
स्कूल में भी घुस जाते थे मनचले
युवक स्कूल की दीवारें फांदकर अंदर चले जाते थे और छात्राओं को परेशान करते थे। पुलिस को ऐसी शिकायतों मिली थीं।
स्कूल के बाहर तैनात रहेगी पुलिस
चौकी इंचार्ज पुष्पबाली ने बताया कि अब स्कूल के बाहर सुबह स्कूल लगने से छुट्टी होने तक पुलिस तैनात रहेगी। वहां बकायदा पीसीआर की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस की कार्रवाई का जनता ने स्वागत किया है।