नई दिल्ली. एक निजी टीवी चैनल ने वीरवार को सीबीआई के उस बयान को झूठा साबित करने का दावा किया, जिसमें एजैंसी ने कोर्ट में कहा है कि उसे सिख दंगों
में जगदीश टाइटलर की संलिप्तता साबित करने वाला कोई गवाह नहीं मिला। निजी टीवी चैनल ने दावा किया है कि उसने कैलिफोर्निया में रहते जसबीर सिंह को ढूंढ निकाला है। सिंह का कहना है कि सीबीआई ने कभी भी उससे संपर्क नहीं साधा।
चैनल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यदि सुरक्षा की गारंटी दी जाए तो वह सामने आने को तैयार है। जसबीर ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के एक पार्षद ने 5 माह पहले फोन पर उन्हें अपना बयान बदल लेने या फिर नतीजा भुगतने को तैयार रहने की धमकी भी दी थी।
कोर्ट ने जसबीर सिंह को सिख दंगों में अहम गवाह करार देते हुए उनका पता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।