HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सामूहिक बलात्कार के बाद की हत्या

जशपुरनगर. एस पी अकबराम कोर्राम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 नवंबर को दया किशोर मिंज ने थाने में आकर सूचना दिया कि खेत के कुएं में लड़की की लाश दिख रही है। पुलिस जब जाकर लाश निकाला तो काफी फूल चुका था सड़ने के कारण उसमें से गंध भी आ रही थी । पुलिस ने अज्ञात मानकर मर्ग कायम कर लिया था।

इसी दौरान जब यह खबर फैली तो उसकी पहचान महादेवडांड फोकटपारा निवासी कु. अनिता पिता स्व सुभाऊराम राउत के रूप में की गई। जांच के दौरान पता चला कि अनिता व कुरेग निवासी बबलू पिता लिभल चिकवा के नाजायज संबंध थे।

10 नवंबर को अनिता अपने सखी अनिता विश्वकर्मा बासेन के घर गई थी। वहा उसने कलिस्ता विश्वकर्मा की स्कट पहनी और अपनी साड़ी उसी के घर में उतार दी। वहीं से शाम को विजय व कलिस्ता के साथ अपनी मां के घर गई और मां से कर्मा देखने जाने की बात कहकर कलिस्ता के साथ कुरेग गए।

वहां बबलू के नहीं मिलने पर वापस महादेवडांड आ गई वहां से अनिता राउत फिर बस में बैठी और अकेले करेग चली गई। वहां से बबलूचिकवा, मनोज उर्फ कुंजन पनिका, जयकुमार उर्फ भोंडो कुम्हार व देवसाय उर्फ घुरना नागवंशी के साथ कर्मा देखने महादेवडांड पहुंचे। वहां से रात 12 बजे लौटते समय जैसे ही बासेन में दयाकिशोर मिंज के खेत के पास पहुंचे तो सभी ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

जब अनिता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताने की बात कही तब सभी ने मना करते हुए उसकी लात मुक्के से पिटाई कर दी तब भी अनिता के नहीं मानने पर आरोपियों ने उसके सिर को पत्थर से व बांह में चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मरने के बाद लाश को कुएं में फेककर आरोपी अपने घर चले गए।

पीएम में हुई पुष्टि
पोस्टमार्ट में नबालिग के साथ बलात्कार के बाद हत्या करने की जानकारी मिली।

पुलिस ने धीरे-धीरे पतासाजी करना शुरू किया और कड़ी दर कड़ी मिलाते हुए घटना के तह तक पहुंचे। विवेचना में लगे बगीचा थाना प्रभारी आरपी तिवारी को आरोपियों के फरार होने की जानकारी मिली थी जिस उन्होने संभावित जगहों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। 5 हजार का मिला इनाम
तत्परता के साथ फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने व मामले को सुलझाने के लिए एसपी अकबरराम कोर्राम ने थाना प्रभारी आरपी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, उजिन मिंज, आर एतवारा सिदार, आरक्षक सुनील साहू, निलेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश र्के, भुनेश्वर पाटिल व छत्रपाल सिंह को 5 हजार रुपए नगद ईनाम दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: