News
International International दुबई.अलकायदा प्रमुख ओसामा बिल लादेन का ऑडियो टेप एक बार फिर जारी किया गया है। इस टेप में लादेन ने यूरोपिया देशों से अपील की है कि वे नाटो में शामिल अपने सैनिकों को अफगास्तिान से वापस बुला लें।
लादेन का कहना है कि अगर यूरोपीय देशों ने उसकी बात नहीं मानी तो इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लादेन का टेप अरबी चैनल अल-जजीरा पर प्रसारित किया गया। अल जजीरा ने सितंबर हमले के बाद लादेन के कई टेप प्रसारित किए।
हाल ही में लादेन का एक और टेप प्रसारित किया गया था, जिसके बारे में व्हाइट ने टिप्पणी की थी कि टेप वास्तव में लादेन का ही है। लादेन ने कहा कि उसके सहयोगी तालिबान नेताओं को अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 के हमले की जानकारी नहीं थी।
गौरतलब है कि इसी हमले के बाद अमेरिका व सहयोगी देशों ने अफगानिस्तान पर हमला कर तालिबान शासन को खत्म कर दिया। इसके बाद से लादेन और तालिबान प्रमुख मुल्ला उमर फरार चल रहा है। कई बार यह भी खबर उड़ी कि लादेन मारा गया या वह गंभीर रूप से बीमार है। उसके पाकिस्तान के कबायली इलाके में होने की भी खबरें समय समय पर आती रही हैं।
संबंधित खबरें
* लिविंग जीनियस लिस्ट में लादेन 43वां
* लादेन की एकजुट होने की अपील
* लादेन का टेप : पाक के खिलाफ जंग का ऐलान
* अलकायदा में अलग-थलग पड़ा लादेन
* लादेन ने 9/11 के हमलावरों की प्रशंसा की
* लादेन का दूसरा टेप भी जारी करेगा अलकायदा
* बुश ने कहा लादेन का टेप खतरे का संकेत
* टेप जारी : लादेन ने इस्लाम अपनाने की नसीहत दी
* अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेगा लादेन
* लादेन जिंदा है : दादुला