News
International International अंकारा.तुर्की के दाक्षिणी-पश्चिमी इलाके इस्पारता में एक विमान हादसे में 56 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह विमान तुर्की के इस्तांबुल से इस्पारता जा रहा था। विमान तुर्की केएटलसजेट कंपनी का था। इस विमान में चालक दल के सात सदस्यों समेत 49 लोग सवार थे।
एटलसजेट के सीईओ तंके डोगानेर ने बताया कि सुबह 4.56 पर यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया। इससे पहले विमान के चालक ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह सूचना दी थी कि वह इस्पारता हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने की तैयारी कर रहा है।
सुबह 4.21 पर इस विमान ने इस्तांबुल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान के अचानक रडार से गायब होने पर खोजबी शुरू कर दी गई। स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट कर दिया गया। दो हेलिकॉप्टरों को भी सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। ताजा जानकारी के मुताबिक विमान का मलबा मिल गया है।