नई दिल्ली.मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा निर्मित ऐतिहासिक लालकिले को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिल गया। लाल किले के दीवान-ए-खास में आयोजित एक कार्यक्रम में लाल किले को यह खास दर्जा दिया।
यूनेस्को के महानिदेशक कोईचिरु माटसुरा ने संस्कृति सचिव अभिजीत सेनगुप्ता को एक प्रमाण पत्र सौंपा और उस पट्टिका का अनावरण किया जिसमें लिखा गया था कि लाल किला विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल।
इसके साथ ही लालकिला 27वां भारतीय स्थल बन गया जिसे यूनेस्को ने अपने धरोहर स्थलों में शामिल किया है।