News
International International पोर्ट ऑफ स्पेन. पूर्वी कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक में बीती रात भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़े। गुरुवार देर रात भारतीय समयानुसार साढे 12 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 दर्ज की गई।
भूकंप के कारण कई बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि इस भूकंप में लोगों के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है।
भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 145.4 किलोमीटर था। भूकंप का केंद्र गहरा होने पर इससे नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
एक चश्मदीद के अनुसार भूकंप के झटके लगातार कई मिनट तक महसूस किए गए। भूकंप वेनेजुएला में भी महसूस किया गया।
अमरीकी पश्चिमी तट अलास्का के सूनामी चेतावनी केंद्र और प्रशांत महासागर सूनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार इलाके में अभी तक कोई सूनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है।