HomeNewsNational National

तसलीमा ने विवादास्पद पंक्तियां वापस ली

कोलकाता.Taslimaबांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि वह अपने आत्मकथात्मक उपन्यास से विवादास्पद पंक्तियों को हटा लेंगी। उल्लेखनीय है कि तसलीमा की आत्मकथा के एक खंड द्विखंडिता में लिखी गई कुछ पंक्तियों पर भारत में लोगों का एक समूह विरोध कर रहा है।

तसलीमा ने अज्ञात स्थान से फोन पर बताया कि वे वर्ष 2002 में लिखी गई किताब द्विखंडिता से उन अंशों को निकाल रहीं हैं जिनको लेकर लोगों को आपत्ति है। तसलीमा ने कहा कि वर्ष 1980 में जब बांग्लादेश में सैनिक शासन द्वारा देश से धर्मनिरपेक्षता को तहस-नहस किया जा रहा था उन्हीं दिनों की याद करते हुए द्विखंडिता लिखी गई।

तसलीमा ने कहा कि यह किताब उन्होंने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आए लोगों के समर्थन में लिखी। तसलीमा ने कहा कि इस किताब के जरिए किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की उनकी मंशा कभी नहीं रही।

तसलीमा ने कहा कि भारत के अंदर से ऐसी आवाजें उठ रही हैं कि इस किताब की कुछ पंक्तियों से कुछ लोगों की भावना को ठेस पहुंच रही है तो मैं उन पंक्तियों को वापस ले रही हूं। उन्होंने आशा जताई कि अब कोई विवाद नहीं होगा क्योंकि वो शांति के साथ इस देश में रहना चाहती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: