HomeSportsCricket Cricket

टेस्ट में भी युवी को खिलाएं: राइट

मेलबोर्न: टीम इंडिया के पहले विदेशी कोच जॉन राइट ने कहा है कि विस्फोटक बल् लेबाज युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सिरीज में मौका मिलना चाहिए।

राइट ने कहा,कठोर विकेटों पर युवी हमेशा अच्छा खेलते हैं। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया की धरती में कामयाबी की कोई योजना बना रहा है तो उसे युवी जैसे खिलाड़ी को तत्काल टीम में शामिल करना चाहिए।

राइट ने कहा कि युवराज सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी की उपेक्षा करना टीम के हित में नहीं है। वन डे में टीम इंडिया के उप कप्तान युवी पाकिस्तान के खिलाफ हाल में संपन्न हुई सिरीज में प्लेयर ऑफ द सिरीज चुने गए थे।

राइट ने कहा युवी में वो काबिलियत है कि वे ऑसी गेंदबाजों के उनके ही मैदान में छक्के छुड़ा दें।

उन्होंने भारत की संभावनाओं पर कहा कि अगर भारतीय ओपनर पहले घंटे में विकेट बचा सके तो मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे के वक्त वीरेंद्र सहवाग और आकाश चौपड़ा ने भी यही किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज बेहद सक्षम हैं। वे पहली पारी में अधिक से अधिक रन बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: