HomeSportsFeature Feature

गावस्कर, अनवर से आगे निकले जाफर

jafar कोलकाता: भारत के वसीम जाफर कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन मैदान में तीसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 255 गंेदों पर अविजित 192 रन ी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सईद अनवर(188* वि भारत,16 फरवरी 1999) और सुनील गावस्कर(182* वि. वेस्टइंडीज, 29 दिसंबर 1978) को पीछे छोड़ दिया अब उनसे आगे सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण(भारत) (281 वि. ऑस्ट्रेलिया 11 मार्च 2001) और रोहन कन्हाई (वेस्टइंडीज)(256 वि, भारत, 31 दिसंबर 1958 ) है। बेहतरीन लय में खेल रहे जाफर के सामने शनिवार को इन दोनों से आगे निकलने का अवसर होगा।

बल्लेबाजी की शैली में अजहर और लक्ष्मण की क्लॉस का प्रतिनिधित्व करने वाले जाफर के सामने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ घरु मैदान में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बनने का भी अवसर होगा। अभी तक यह रिकार्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग(201, बेंगलूर 24 मार्च 2005) और अंशुमन गायकवाड़(201, जालंधर, 24 सितंबर 1983) के नाम है। जाफर को इनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ 10 रन ही चाहिए। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि ये तीनो बल्लेबाज ओपनर हैं।जाफर की यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इमरान और अकरम युग के बाद द्विपक्षीय मैचों में यह बढ़ते भारतीय दबदबे का ही प्रतीक है कि अधिकांश व्यक्गित स्कोर 2004 में द्विपक्षीय सिरीज फिर से प्रारंभ होने के बाद ही बने। इनमें से तीन उच्चंक(309, 254, 201) तो अकेले सहवाग के ही नाम है।

ईडेन गार्डेन में पांच सबसे बड़े व्यक्गित स्कोर: वीवीएस लक्ष्मण(281), रोहन कन्हाई(256), वसीम जाफर(192*), सईद अनवर(188*) सुनील गावस्कर(182*)

पाक के खिलाफ भारत के दस सबसे बड़े स्कोर:1 वीरेंद्र सहवाग(309), 2 राहुल द्रविड़(270), 3 वीरेंद्र सहवाग(254), 4 संजय मांजरेकर(218),5 अंशुमन गायकवाड़(201), 6 वीरेंद्र सहवाग(201), 7 सचिन तेंडुलकर(194*), 8 वसीम जाफर(192*), 9 चंदु बोर्डे(177*), 10 वीरेंद्र सहवाग(173)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: