Business
Personal Finance Personal Finance मुंबई.बैंकों में एक साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ८ से ९ फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं म्यूचुअल फंडों के समान अवधि वाले फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान (एफएमपी) पर मिलने वाला इंडिकेटिव रिटर्न ८-८.५ फीसदी के बीच है। क्या ये रिटर्न समान हैं? नहीं। ये समान नहीं हैं। अलग-अलग कर स्लैब के कारण कर पश्चात लाभ बदल जाते हैं।
ऊंचा कर दायरा: ऊंचे कर दायरे (20.6 फीसदी, ३क्.९ फीसदी और ३३.९९ फीसदी) में निवेशकों के एफएमपी पर कर पश्चात लाभ एफडी के मुकाबले ज्यादा होते हैं।
पार्क फाइनेंशियल एडवाइजर्स के डाइरेक्टर स्वप्निल पवार समझाते हैं, ‘एफडी पर अर्जित ब्याज ‘अन्य आय’ की श्रेणी में आता है, इसलिए इस पर लागू कर की दर कम है। वहीं एफएमपी से होने वाली आय ‘कैपिटल गैन’ की श्रेणी में आती है। इसकी संपूर्ण आय पर कर की दर न्यूनतम 10 फीसदी है या इंडेक्स्ड आधारित लाभ पर 20 फीसदी है।’
कैसे होता है यह: यदि एक साल की एफडी पर आप 9 फीसदी ब्याज पाते हैं और आप 33.99 फीसदी के कर दायरे में आते हैं तो एफडी से प्राप्त होने वाला आपका वास्तविक रिटर्न ५.९४ फीसदी के करीब होता है, जबकि शेष राशि आयकर के रूप में चुकाना पड़ती है।
एक साल के एफएमपी से अर्जित आय पर कर की न्यूनतम दर, बिना इंडेक्सेशन के 10 फीसदी और इंडेक्सेशन के साथ 20 फीसदी (इनमें से जो कम हो) है। यदि आप टेबल देखें तो पाएंगे कि एक साल के एफएमपी पर होने वाला इंडिकेटिव रिटर्न ८.२५ फीसदी है, जो कर पश्चात वास्तविक रिटर्न ७.४३ फीसदी हो जाता है।
कम कर दायरा: वे व्यक्ति जो निचले कर दायरे (क् फीसदी या १क्.३ फीसदी) में आते हैं उन्हें एफएमपी की तुलना में एफडी में अधिक रिटर्न मिलता है। बहरहाल, निवेशकों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि एफडी की तुलना में एफएमपी में जोखिम अधिक है। दूसरा, एफएमपी का रिटर्न इंडिकेटिव होता है न कि एफडी की तरह निश्चित।
गारंटी नहीं:
कोई म्यूचुअल फंड कानूनन प्रतिफल की गारंटी नहीं दे सकता। एफडी की तरह इसमें भी परिपक्वता अवधि होती है। एक साल में परिपक्व होने वाला एफएमपी समान अवधि की सिक्यूरिटीज में धन लगाता है। इसमें जोखिम है कि म्यूचुअल फंड जिस आमदनी के संकेत देते हैं, वह नहीं हो। वह जिन प्रतिभूतियों में धन लगाए, उनकी हालत भी खराब हो सकती है।
यदि एफडी पर अर्जित होने वाले ब्याज की दर ९.५ फीसदी है तो कर पश्चात रिटर्न ६.२७ फीसदी होता है। दूसरी ओर एफएमपी में कर पश्चात रिटर्न ७.४-७.५ फीसदी है, यह वास्तव में आर्कषक है।
- सुरेश सदगोपन, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर, लैडर सेवन फाइनेंशियल एडवाइजर्स