News
Indians Abroad Indians Abroad वॉशिंगटन.भारत दुनिया के उन तीन देशों में शुमार है, जहां से सबसे ज्यादा लोग आप्रवासी के तौर पर अमेरिका पहुंचते हैं। कामकाजी लोगों के लिए पहली पसंद कहे जाने वाले अमेरिका में रहने वाला हर आठवां शख्स विदेशी मूल का है।
सेंटर फॉर इमीग्रेशन स्टडीज के एक अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में इस समय 17 लाख अप्रवासी भारतीय रहते हैं। इन्हें मिलाकर अमेरिका में आप्रवासियों की आबादी अब 3.79 करोड़ की रिकार्ड संख्या तक पहुंच गई है। इनमें 1.13 करोड़ लोग अवैध रूप से रहते हैं।
अध्ययन के अनुसार, अमेरिका के प्रति भारतीयों के बढ़ते आकर्षण का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जहां 1980 में अमेरिका में 2.22 लाख आप्रवासी भारतीय वैधानिक रूप से पंजीकृत थे, वहीं 2000 से 2007 के बीच यह संख्या बढ़कर 6.29 लाख हो गई है। अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में आने वाले आप्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते स्थिति यह है कि 1970 में जहां हर 21वां व्यक्ति विदेशी मूल का था, वहीं आज आठ में से एक व्यक्ति बाहर से आकर बसा है।