News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूला.
जैसे ही दिल्ली जेट्स के आबिद नबी ने चंडीगढ़ लायंस के इमरान फरहत को गेंद डाली, भारतीय क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत हो गई। रंगीन आतिशबाजी, तालियों की गड़गड़ाहट में आईसीएल टूर्नामेंट का आगाज हो गया। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मौजूद हस्तियों ने सुभाष चंद्रा की इस ऐतिहासिक पहल की जबर्दस्त सराहना की।
पहले मैच में चंडीगढ़ लायंस ने दिल्ली जेट्स को 8 रन से हराया। विजेता टीम के लिए एंड्रयू हॉल ने 28 गेंदों में 31 रन व ओपनर एच.मार्शल 23 व इमरान फरहत ने 21 रन बनाए। चंडीगढ़ लायंस ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए जबकि दिल्ली जेट्स 6/126 रन बना सकी। चंडीगढ़ लायंस के डेरेल टफी ने 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे।
100 की टिकट 1500 में बिकी पंचकूला : आईसीएल की धमाकेदार का श्रेय आयोजकों के साथ-साथ पब्लिक को भी जाता है। पहला मैच देखने को बेताब क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम इतना जबर्दस्त था कि जो टिकट नहीं पा सके उन्होंने 100 रुपए की टिकट के 1500 रुपए तक चुकाए। मौसम सर्द होने के बावजूद लोग गर्मजोशी से मैच देखने पहुंचे। क्रिकेट, फिल्म और पॉलिटिकल स्टार्स की मौजूदगी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।