HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

इश्मीत को मैलेडियन आईकान ऑफ इंडिया सम्मान

अमृतसर. केस संभाल प्रचार संस्था वॉयस ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के विजेता इश्मीत सिंह को मैलेडियन आईकान ऑफ इंडिया सम्मान से नवाजेगी। उन्हें यह सम्मान दो दिसंबर को गुरु नानक भवन में आयोजित सागा-07 कार्यक्रम में दिया जाएगा।

संस्था के मुख्य ट्रस्टी एसजेएस पाल ने बताया कि लोक गायिका गुरमीत कौर बावा को पंजाब की कोयल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 2 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले 45-50 नौजवान लड़के-लड़कियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

शुक्रवार को विभिन्न शहरों लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और अमृतसर से ट्रेनिंग सैशन में शामिल हुए उम्मीदवारों को धार्मिक ज्ञान के अलावा रैंप पर चलने की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। खालसा कालेज फार वूमैन की छात्रा उपनीत कौर ने कहा कि जीत अथवा हार तो वाहेगुरु के हाथ में है परंतु अपनी तरफ से उसने मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

गुरप्रीत सिंह ने माना कि मुकाबला काफी टफ है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी जीत पर यकीन है। दीपिका ने कहा कि वह पहले भी ऐसी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है, लेकिन हौंसले में कमी के कारण वह सफल नहीं हो पाई थी। अब वह नए हौंसले से आई है।

संस्था के महासचिव कुलवंत सिंह बाजवा ने कहा कि विजेता को 11 हजार रुपए नकद ईनाम के अलावा कई उपहार दिए जाएंगे। इस मौके पर कोका कोला कंपनी के अधिकारी गुरदीप सिंह कंधारी, विजय शर्मा, राजवंत सिंह संधू, डा. कुलवंत सिंह, डा. अजीत सिंह तुली, भूपिंदर सिंह नंदा, जसबीर सिंह आहलूवालिया आदि मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि समागम में केबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ब्रrापुरा और विधायक रमिंदर सिंह बुलारिया के शामिल होने की संभावना है।

इश्मीत का सम्मान आज चंडीगढ़. पंजाब सरकार वॉयस आफ इंडिया इश्मीत सिंह का सम्मान एक दिसंबर को पंजाब कला भवन में करेगी। उनको सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया की ओर से सम्मानित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: