रेवाड़ी. नेशनल हाईवे नं. 8 पर बने टोल टैक्स प्लाजा पर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी शनिवार से लागू होगी। अब इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन नं. एसओ 1935 (ई) के अनुसार एक दिसंबर से संशोशित शुल्क लागू करने के बाद हाईवे से गुजरने वाले सभी तरह के वाहनों को काफी अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इस शुल्क में तीस से पचास फीसदी तक वृद्धि की गई है। टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरों का असर उन वाहनों पर पड़ेगा, जो दिल्ली व जयपुर के बीच चलते हैं।
रोडवेज यात्रियों पर भी बढ़ेगा बोझ टोल टैक्स प्लाजा से आने-जाने वाली बसों को अभी तक 300 रुपए का भुगतान करना पडता था। अब इस राशि को बढ़ाकर 4 सौ रुपए कर दिया गया है। चूंकि रोडवेज टोल टैक्स की फीस वसूली यात्रियों से करती है, इसलिए दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को कम से कम एक रुपया अधिक किराया देना होगा।