नई दिल्ली. एम्स संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति के दस्तखत के कुछ ही देर बाद सरकार ने पी वेणुगोपाल को एम्स के निदेशक पद से हटा दिया। वेणुगोपाल और स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी।
वेणुगोपाल के बाद एम्स के सबसे वरिष्ठ डाक्टर टी डी डोगरा को संस्थान का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया। डोगरा फारेंसिक मेडिसिन और टोक्सिकोलाजी विभागाध्यक्ष हैं। 66 वर्षीय वेणुगोपाल को ऐसे वक्त हटाया गया है जब उच्चतम न्यायालय ने उनकी याचिका पर सोमवार को विचार करने का शुक्रवार को फैसला किया।