HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

भजन समर्थकों पर लाठीचार्ज

करनाल. रोडवेज के सामने जाम लगा कर बसों का आवागमन रोकने वाले भजन समर्थकों पर पुलिस ने शाम छह बजे के करीब लाठीचार्ज किया और उन्हें खदेड़ दिया। भजन समर्थक बस अड्डे के पीछे स्थित मार्केट में खड़े दर्जनों वाहनों को प्रशासन द्वारा कब्जे में ले लेने से उत्तेजित थे।

पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने से कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष व भजन समर्थक जिले राम शर्मा समेत डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। लाठियों का शिकार दर्जनों बस यात्रियों को भी होना पड़ा क्योंकि प्रदर्शन के समय बस अड्डा यात्रियों से भरा था।

भजन समर्थक विधायक राकेश कांबोज, त्रिलोचन सिंह, जिले राम शर्मा, हरविंद्र कल्याण ने आरोप लगाया कि वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई सरकार द्वारा दो दिसंबर की रोहतक में भजन लाल व कुलदीप विश्नोई की होने वाली रैली को प्रभावित करने के लिए की गई है। स्थिति के नियंत्रण के लिए मौके पर एएसपी जगत सिंह हुड्डा, डीएसपी सिटी सुरेंद्र पाल, एसडीएम आरके सिंह व भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
naresh kumar
Monday, 3rd Dec 2007, 11:44
This kind of Activity is against Democracy , police are to protect people not for this kind of activity .All Adminstative people should e terminate from job like SDM , SP and DSP . Do a analysis why this happened , Is it political pressure of Bupinder singh Hooda ?