HomeSportsCricket Cricket

भारत ने 616 पर पारी घोषित की, पाकिस्तान 50/1

gangulyकोलकाता.ईडेन गार्डेन में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए। 38 के स्कोर पर ही कुंबले ने यासिर हमीद को एलबीडब्ल्यू कर दिया। हमीद ने 21 रन बनाए। सलमान बट्ट 26 और यूनुस खान तीन रन पर खेल रहे हैं।

इससे पहले भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 616 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। वीवीएस लक्ष्मण 112 और महेंद्र सिहं धोनी 50 रन बनाकर नॉट आउट रहे। आज सुबह वसीम जाफर दोहरा शतक पूरा करने के ठीक बाद आउट हो गए। इसके बाद गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने शतक पूरा किया।

टी ब्रेक तक
भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 552 रनों का स्कोर खड़ा किया। सौरव गांगुली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने घरेलू मैदान पर शतक पूरा किया। 102 के स्कोर पर गांगुली को सोहेल तनवीर ने आउट किया। भारत ने 500 रनों के आंकड़े को पार कर लिया।

लंच से पूर्व
ईडेन गार्डेन में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन कल के नाट आउट बैट्समैन वसीम जाफर ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। जाफर 202 रन बनाकर तनवीर की गेंद पर कामरान अकमल के हाथों आउट हुए। 375 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। वसीम जाफर ने 192 से 200 तक पहुंचने में सिर्फ पांच गेंदों का इस्तेमाल किया। उन्होंने शोएब अख्तर के पहले ही ओवर की तीसरी और पांचवीं बॉल पर चौके जड़कर दोहरा शतक पूरा कर लिया।

इससे पहले भारत ने मैच के पहले दिन सिर्फ 3 विकेट खोकर 352 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वसीम जाफर 192 और सौरव गांगुली 17 रन बनाकर क्रीज पर थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Shantibodh Mishra
Saturday, 1st Dec 2007, 13:48
India ko 1000 run banakar declare karna chahiye
gurpreet singh
Saturday, 1st Dec 2007, 16:34
indiais a champion teamofworld yuvraj singh and sachin tendulkar ismy favourite batsman
vaibhav dubey
Saturday, 1st Dec 2007, 19:36
its always wonderful reading sports news on bhaskar.com