News
International International रोचेस्टर.अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के न्यू हेम्पशायर स्थित चुनाव दफ्तर में लोगों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।
करीब पांच घंटे चले इस नाटक की शुरुआत उस समय हुई हिलेरी क्लिंटन के चुनाव दफ्तर में एक व्यक्ति ने 2 लोगों को बंधक बना लिया। उसने अपने शरीर में बम बंधे होने की बात कहकर लोगों को बंधक बनाया।
जिस वक्त यह घटना हुई उस समय हिलेरी क्लिंटन वाशिंगटन के पास थीं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से काफी कठिन दिन था। उन्होंने कहा कि घटना का पटाक्षेप होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्नों के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलते ही हिलेरी ने वर्जीनिया में अपनी एक चुनावी सभा स्थगित कर दी थी। न्यू हेम्पशायर पुलिस ने घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते भी भेजे थे।