चंडीगढ़/लखनऊयशराज फिल्म्स की ‘आजा नच ले’ के गाने के बोल पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने भी इस फिल्म पर रोक लगा दी है। दूसरी तरफ यशराज फिल्म्स की ओर से कहा गया है कि वह गाने के विवादित बोल का वापस ले लेगा।
गौरतलब है कि कल उत्तरप्रदेश में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई थी। शुक्रवार को यह फिल्म देशभर में रिलीज हुई। फिल्म के टाइटल सांग में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल पर मायावती ने नाराजगी जताई थी। मायावती ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर देशभर में इस फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग की है। ताकि समाज में जातीय सौहार्द्र बना रहे।
हालांकि मायावती के आरोपों से फिल्म के संगीतकार सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि फिल्म में सामाजिक परिवेश के अनुसार शब्द आए हैं। एससी कमीशन के अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा कि वे यशराज फिल्म्स को नोटिस भेजेंगे।